विदेश की खबरें | पाकिस्तान, भारत ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और भारत ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का मंगलवार को आदान-प्रदान किया तथा इसके तहत इस्लामाबाद ने 193 मछुआरों सहित 246 भारतीय या भारतीय माने जाने वाले कैदियों के नाम सौंपे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, एक जुलाई पाकिस्तान और भारत ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का मंगलवार को आदान-प्रदान किया तथा इसके तहत इस्लामाबाद ने 193 मछुआरों सहित 246 भारतीय या भारतीय माने जाने वाले कैदियों के नाम सौंपे।

विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, 2008 के राजनयिक सहायता समझौते के तहत दोनों देशों को प्रत्येक वर्ष एक जनवरी और एक जुलाई को एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची साझा करनी होती है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को 246 भारतीय या भारतीय माने जाने वाले कैदियों की सूची सौंपी है।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘आज पाकिस्तान और भारत ने राजनयिक माध्यमों से एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया।’’

इसके साथ ही, भारत ने नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक राजनयिक को 463 पाकिस्तानी या पाकिस्तानी माने जाने वाले कैदियों की सूची साझा की। इनमें 81 मछुआरे भी शामिल हैं।

पाकिस्तान ने उन सभी पाकिस्तानी कैदियों और मछुआरों की तत्काल रिहाई और स्वदेश वापस भेजे जाने की मांग की है, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘दिव्यांग और मानसिक रोगों से पीड़ित कैदियों सहित पाकिस्तानी माने जाने वाले सभी कैदियों के लिए विशेष राजनयिक सहायता का अनुरोध किया गया है, ताकि उनकी राष्ट्रीयता की शीघ्र पुष्टि हो सके।’’

उसने कहा, ‘‘भारत से उसकी जेलों में बंद सभी पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट