विदेश की खबरें | पाकिस्तान : इमरान खान की पार्टी ने चुनाव में धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने हाल के चुनावों में कथित धांधली और अपने जनादेश की चोरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन के चलते अधिकारियों ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 17 फरवरी पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने हाल के चुनावों में कथित धांधली और अपने जनादेश की चोरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन के चलते अधिकारियों ने शनिवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने चुनावों के नतीजों की आलोचना करते हुए कथित धांधली के खिलाफ देशव्यापी ‘शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन’ करने की घोषणा की। पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव परिणामों में नेशनल असेंबली की 90 से अधिक सीट जीतकर अपना दबदबा कायम रखा था।

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान के वाना में एक विरोध मार्च के साथ शुरू हुई। पीटीआई ने संसद में विपक्ष में बैठने का फैसला किया है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने एक बयान में कहा, ‘‘पीटीआई ने आम चुनाव 2024 में अभूतपूर्व, बड़े पैमाने पर, बेशर्म धांधली के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जहां पीटीआई की 180 नेशनल असेंबली सीट की जीत और संसद में दो-तिहाई बहुमत को घटाकर आधा कर दिया गया था। ’’

पीटीआई के प्रवक्ता रऊफ हसन ने कहा, ‘‘वर्ष 2024 का चुनाव देश के इतिहास में बड़े पैमाने पर धांधली के कारण याद किया जाएगा। ’’

दैनिक समाचार पत्र 'डॉन' में इस्लामाबाद पुलिस के हवाले से कहा गया है कि शहर में धारा 144 लागू है और सुरक्षा हाई अलर्ट पर है, क्योंकि पीटीआई अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट