विदेश की खबरें | पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी ने उन्हें तत्काल जेल से रिहा करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की सजा को निलंबित करने के बाद जेल में बंद खान की तत्काल रिहाई की मांग की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 29 अगस्त इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में तीन साल की सजा को निलंबित करने के बाद जेल में बंद खान की तत्काल रिहाई की मांग की।

इस महीने की शुरुआत में खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह पंजाब प्रांत की अटक जेल में हैं।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक और न्यायमूर्ति तारिक महमूद जहांगीरी की खंडपीठ ने तोशाखाना मामले में खान (70) की तीन साल की सजा को निलंबित कर दिया और उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘पीटीआई’ ने मांग की कि खान को मंगलवार को ही जेल से रिहा किया जाना चाहिए।

‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार पार्टी द्वारा ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वकीलों को आईएचसी के बाहर “रिहा करो” के नारे लगाते हुए देखा गया है।

पीटीआई के वकील शोएब शाहीन ने कहा कि खान को जितने दिन तक सलाखों के पीछे रखा गया, उतने दिन के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्हें पांच अगस्त को जेल में डाल दिया गया था।

पीटीआई के सूचना सचिव रऊफ हसन के अनुसार, तोशाखाना मामले में उनकी सजा के निलंबन के बाद किसी अन्य मामले में खान की गिरफ्तारी "गलत इरादों और दुर्भावना से पूर्ण" होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी