विदेश की खबरें | पाकिस्तान : 19 करोड़ पौंड भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने 19 करोड़ पौंड के भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को बु‍धवार को जमानत दे दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 15 मई पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने 19 करोड़ पौंड के भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को बु‍धवार को जमानत दे दी।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी पर रियल एस्टेट के एक दिग्गज व्यक्ति से रिश्वत के रूप में अरबों रुपये की जमीन लेने का आरोप है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों की पीठ ने बहस पूरी होने के बाद मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अदालत ने बुधवार को खान से जमानत के लिए 10 लाख का मुचलका दाखिल करने को कहा। अदालत के इस फैसले से हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री की अदियाला जेल से रिहाई होने या न होने पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि गोपनीय दस्तावेज और इद्दत मामलों में उनकी सजा को फिलहाल निलंबित किया हुआ है।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और अन्य लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी।

यह मामला अल कादिर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के नाम पर नहर भूमि के कथित अधिग्रहण से जुड़ा हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी खजाने को 19 करोड़ पौंड (करीब 50 अरब रुपये) का नुकसान हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Delhi Government One Year: दिल्ली सरकार के एक साल पूरे, CM रेखा गुप्ता करेंगी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश

\