खेल की खबरें | पाकिस्तान के पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण: विलियमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को ‘शानदार’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि उस टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच विजेता भी हैं।

सिडनी, आठ नवंबर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को ‘शानदार’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि उस टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच विजेता भी हैं।

विलियमसन ने बुधवार को खेले जाने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ उनके पास शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है। वे वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो मैच विजेता भी हैं। यह उस टीम की असली ताकत है।’’

विलियमसन ने इस मौके पर सिडनी क्रिकेट मैदान की पिच के दोहरे रवैये के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी दिलचस्प है, जब हमने यहां पहला मैच खेला था तब विकेट (पिच) बहुत अच्छा था। लेकिन हमारे दूसरे मैच के दौरान इसमें काफी बदलाव था। कई बार आप जब मैदान में उतरते है तो पिछले मैच की परिस्थितियां दिमाग में हावी होती है।’’

न्यूजीलैंड की टीम कई बार सीमित ओवरों के प्रारूप में विश्व कप खिताब के करीब पहुंच कर इससे से चूक गयी। टीम ने पिछले साल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरूआती सत्र का खिताब जीता था लेकिन एकदिवसीय विश्व कप (2019) में उसे बाउंड्री संख्या के आधार पर हार का सामना करना पड़ा।

विलियमसन से जब आईसीसी टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ आप ऐसे टूर्नामेंटों में जीत के लिए आते हैं और हमने देखा है कि कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है। यह काफी रोमांचक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू