विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने एससीओ बैठक में बिलावल के शामिल होने पर अभी नहीं किया है निर्णय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के भारत के आमंत्रण पर अभी फैसला नहीं किया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 25 जनवरी पाकिस्तान ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के भारत के आमंत्रण पर अभी फैसला नहीं किया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सभी एससीओ सदस्यों के मई में विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने की उम्मीद है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। भारत 2022-2023 में एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि आमंत्रण पत्र प्राप्त हो गया है लेकिन विदेश मंत्री भारत की यात्रा करेंगे या नहीं, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

‘पीटीआई’ ने विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच को एक टेक्स्ट संदेश भेजकर पूछा कि क्या उनका कार्यालय इस मामले पर एक बयान जारी करेगा, उन्होंने जवाब दिया ‘‘नहीं।’’

जून 2001 में शंघाई में स्थापित एससीओ के आठ पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें इसके छह संस्थापक सदस्य, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए।

यह पहली बार है कि भारत को एससीओ की मेजबानी का अवसर मिला है। यदि आमंत्रण स्वीकार किया जाता है, तो 2011 में हिना रब्बानी खार के बाद से किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी। खार वर्तमान में विदेश राज्य मंत्री हैं।

यह आमंत्रण प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा कश्मीर सहित अन्य मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत के लिए आह्वान वाले एक साक्षात्कार के कुछ दिनों बाद आया जिन्होंने स्पष्ट किया कि ‘‘पांच अगस्त 2019 के फैसले’’ पलटे जाने तक वार्ता नहीं होगी।

अगर बिलावल की यात्रा होती है, तो उनकी यात्रा सवालों के घेरे में होगी क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी ‘अशोभनीय’ टिप्पणी को लेकर भारत में विरोध प्रदर्शन किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू