खेल की खबरें | एशिया कप और जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए अभी सरकार से मंजूरी नहीं मिली है पाकिस्तान को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) और पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस साल भारत में होने वाले हॉकी के दो बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सरकार से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।

कराची, तीन जुलाई पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) और पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस साल भारत में होने वाले हॉकी के दो बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सरकार से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।

भारत के खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान की हॉकी टीमों को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप और उसके बाद होने वाले जूनियर विश्व कप में भाग लेने से नहीं रोका जाएगा क्योंकि उन्हें बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से रोकने का कोई भी कदम ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा।

एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से सात सितंबर तक जबकि जूनियर विश्व कप का आयोजन चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा।

पीएचएफ के महासचिव राणा मुजाहिद ने कहा कि उन्होंने भारत में टीमें भेजने की मंजूरी के लिए पीएसबी से आधिकारिक रूप से पूछा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पीएसबी ने इस आधिकारिक पूछताछ को संबंधित मंत्रालयों को भेज दिया है और उन्होंने अभी तक जवाब नहीं दिया है। ’’

पीएसबी के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने भी स्पष्ट किया, ‘‘जब तक सरकार किसी भी टूर्नामेंट के लिए भारत में टीमें भेजने की अपनी नीति नहीं बताती, तब तक भागीदारी अनिश्चित है। ’’

शहजाद ने पुष्टि की कि पीएसबी को पीएचएफ का अनुरोध प्राप्त हुआ है और इसे अंतर-प्रांतीय समन्वय मंत्रालय को भेज दिया गया है जिसने इस पर अंतिम फैसले के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भेज दिया है। इसलिये अभी अंतिम फैसले का इंतजार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान