विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने एक अप्रैल से अब तक 11,000 से अधिक अफगान नागरिकों को निर्वासित किया: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने एक अप्रैल से अब तक 11,000 से अधिक अफगान नागरिकों को निर्वासित किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने निर्धारित समय सीमा के पिछले सप्ताह ही समाप्त हो जाने के बाद यह कदम उठाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, छह अप्रैल पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने एक अप्रैल से अब तक 11,000 से अधिक अफगान नागरिकों को निर्वासित किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने निर्धारित समय सीमा के पिछले सप्ताह ही समाप्त हो जाने के बाद यह कदम उठाया।

पाकिस्तान ने जनवरी में घोषणा की थी कि सभी अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) धारकों को 31 मार्च तक देश छोड़ देना चाहिए या फिर निर्वासन का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

अधिकारियों ने इस श्रेणी में आने वाले लोगों को निष्कासित करने के लिए एक अप्रैल से अभियान शुरू किया। चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब तक 11,230 अफगानों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है।’’

मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी अफगान नागरिक को वैध दस्तावेजों के बिना पाकिस्तान आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

यह अफगान शरणार्थियों को बाहर निकालने के अभियान का दूसरा चरण था, इससे पहले 2023 में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था।

मंत्री ने कहा कि 30 अक्टूबर, 2023 से अब तक कम से कम 8,57,157 अफगानों को वापस भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले चरण में केवल उन अफगानों को वापस भेजा जो वैध दस्तावेजों के बिना और अवैध रूप से पाकिस्तान में रह रहे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट