विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने एक अप्रैल से अब तक 6700 अफगान नागरिकों को निर्वासित किया: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान सरकार ने एक अप्रैल से अब तक 6,700 अफगान नागरिकों (कुल 944 परिवार) को निर्वासित किया है। पाकिस्तान सरकार ने निर्धारित समय सीमा के पिछले सप्ताह ही समाप्त हो जाने के बाद यह कदम उठाया। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, छह अप्रैल पाकिस्तान सरकार ने एक अप्रैल से अब तक 6,700 अफगान नागरिकों (कुल 944 परिवार) को निर्वासित किया है। पाकिस्तान सरकार ने निर्धारित समय सीमा के पिछले सप्ताह ही समाप्त हो जाने के बाद यह कदम उठाया। मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

इसमें कहा गया है कि सभी अफगान नागरिक कार्ड (एसीसी) की स्वैच्छिक वापसी के लिए निर्धारित 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वासन में तेजी आई।

आव्रजन मामलों से जुड़े स्रोतों का हवाला देते हुए ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने बताया कि निर्वासित लोगों में 2,874 पुरुष, 1,755 महिलाएं और 2,071 बच्चे शामिल हैं।

इन व्यक्तियों को पेशावर के पास लांडी कोटल स्थित ‘ट्रांजिट’ शिविर में ले जाया गया, जहां उन्हें तोरखम सीमा बिंदु से निर्वासित किये जाने से पहले आवश्यक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

यह अवैध विदेशियों को निष्कासित करने के लिए सितंबर 2023 में शुरू किये गए पहले चरण के बाद एसीसी धारकों को लक्षित करने वाले निर्वासन का दूसरा चरण था।

पहले चरण के तहत 70,494 अफगान परिवार यानी 4,69,159 व्यक्ति तोरखम के माध्यम से अपने वतन लौटे थे। हालांकि, पहले चरण के तहत विभिन्न सीमा बिंदुओं के माध्यम से लौटे अफगानों की कुल संख्या 8,00,000 से अधिक थी।

पूर्व सोवियत संघ की सेनाओं द्वारा 1980 के दशक में किये गये आक्रमण के बाद बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के आलोक में अफगानों ने पाकिस्तान में शरण लेना शुरू किया था। पाकिस्तान में रहने वाले अफगान शरणार्थियों की सही संख्या ज्ञात नहीं है। विभिन्न अनुमानों के अनुसार, लगभग 25 लाख अफगान नागरिक पाकिस्तान में रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड