विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने भारत को 1965, 1971 के युद्धों के लापता रक्षाकर्मियों की सूची सौंपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने भारत को 1965 और 1971 के युद्धों में लापता हुए रक्षा कर्मियों की सूची सोमवार को सौंपी। साथ ही, दोनों देशों ने एक-दूसरे की हिरासत में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया। विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, एक जुलाई पाकिस्तान ने भारत को 1965 और 1971 के युद्धों में लापता हुए रक्षा कर्मियों की सूची सोमवार को सौंपी। साथ ही, दोनों देशों ने एक-दूसरे की हिरासत में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया। विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान ने सोमवार को नयी दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक माध्यम से एक-दूसरे की हिरासत में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान ने 38 लापता पाकिस्तानी रक्षाकर्मियों की सूची भी सौंपी है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे 1965 और 1971 के युद्धों के बाद से भारत की हिरासत में हैं।’’

पाकिस्तान ने पाकिस्तानी जेलों में बंद 254 भारतीय या भारतीय माने जाने वाले असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची सौंपी है, जबकि भारत ने भारतीय जेलों में बंद 452 पाकिस्तानी या पाकिस्तानी समझे जाने वाले असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची सौंपी है।

वर्ष 2008 के द्विपक्षीय समझौते के प्रावधानों के तहत, ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को किया जाता है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि सरकार ने भारत में अपनी सजा पूरी कर चुके सभी पाकिस्तानी कैदियों की तत्काल रिहाई और देश भेजने का आग्रह किया है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि सरकार के प्रयासों के तहत 2023 में 62 और मौजूदा वर्ष में चार पाकिस्तानी कैदियों की वापसी अब तक सुनिश्चित की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी