देश की खबरें | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा, अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गोलीबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास विभिन्न क्षेत्रों की अग्रिम चौकियों और गांवों में बिना उकसावे के मोर्टार दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 10 जनवरी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास विभिन्न क्षेत्रों की अग्रिम चौकियों और गांवों में बिना उकसावे के मोर्टार दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, भारत की तरफ किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है ।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि दोपहर करीब तीन बजे पाकिस्तान (सेना) ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी जारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास बालाकोट, दिगवार और किरनी सेक्टरों में भी मोर्टार दागे।

बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी दोपहर करीब 3.35 बजे शुरू हुई और इसके बाद शाम चार बजे डिगवार और किरनी सेक्टरों में भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की और अंतिम खबर मिलने तक तीनों सेक्टरों में सीमा पार से गोलाबारी जारी थी।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में आईबी के साथ गुरनाम सीमा चौकी क्षेत्र में भी अकारण गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी शनिवार रात करीब 11.10 बजे शुरू हुई, जिसके बाद बीएसएफ ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रात 1.20 बजे तक जारी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट