पाकिस्तान : झूठी शान के लिए पिता ने डॉक्टर बेटी की हत्या की

पाकिस्तान में झूठी शान के लिए हत्या के ताजा मामले में पंजाब प्रांत में पिता ने अपनी 25 वर्षीय डॉक्टर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Murder (Photo Credit: Twitter)

लाहौर, 31 अगस्त पाकिस्तान में झूठी शान के लिए हत्या के ताजा मामले में पंजाब प्रांत में पिता ने अपनी 25 वर्षीय डॉक्टर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. घटना पंजाब की राजधानी लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर मियांवाली में हुई.पुलिस ने बताया कि सिद्रा खान अपने सहकर्मी डॉक्टर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता को यह मंजूर नहीं था.

पुलिस ने कहा, ‘‘करीब एक सप्ताह पहले सिद्रा के पिता मियांवाली शहर में स्थित उसके क्लिनिक पर आए और इस बात को लेकर बहस की। बहस के दौरान उन्होंने पिस्तौल निकाली और उसपर गोली चला दी। उसे घायल अवस्था में छोड़कर वहां से चले गए.’’ सिद्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बुधवार को उसकी मौत हो गई। उसके पिता अभी भी फरार हैं.

संदिग्ध के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस महीने की शुरूआत में पंजाब में एक नवदंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर कई जोड़ों, खास तौर से लड़कियों की हत्या कर दी जाती है. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल करीब 1000 महिलाओं की हत्या झूठी शान के लिए की जाती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women Asian Games 2026 Final Stats And Preview: गोल्ड मेडल के लिए भारत और श्रीलंका के बीच आज होगा महामुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs Japan One-Off T20I Tochigi Prefecture Weather Update: तोचिगी में बादल बनेंगे चुनौती या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? भारत बनाम जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs Japan One-Off T20I Match Preview: सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Japan National Cricket Team One-Off T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम जापान ऐतिहासिक टी20 मुकाबले का लाइव लुत्फ