विदेश की खबरें | पाकिस्तान की अदालत ने इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर के निर्माण पर फैसला सुरक्षित रखा

इस्लामाबाद, छह जुलाई पाकिस्तान की एक अदालत ने सोमवार को देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक हिंदू मंदिर के निर्माण के खिलाफ याचिकाओं को मंजूर करने पर फैसला सुरक्षित रखा।

इमरान खान सरकार में सहयोगी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (पीएमएल-क्यू) ने कृष्ण मंदिर के निर्माण का विरोध किया है और अपने गठबंधन के सहयोगी से इस परियोजना को रद्द करने के लिए कहा क्योंकि उसका मानना है कि यह "इस्लाम की भावना के खिलाफ" है।

यह भी पढ़े | अमेरिका: इंसान के दिमाग को तबाह करने वाले अमीबा का नया मामला, कोमा में जाने के बाद इंसान की हो जाती है मौत, डॉक्टरों ने लोगों को सावधान किया.

राजधानी विकास प्राधिकरण (सीडीए) ने पिछले सप्ताह कानूनी कारणों का हवाला देते हुए मंदिर के लिए उस भूखंड पर चारदीवारी का निर्माण रोक दिया था।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय को इस मामले में सूचित किया गया कि सरकार ने इस मामले को काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी (सीआईआई) को भेजा है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 को लेकर 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों का दावा, हवा से भी फैलता है कोरोना, डब्ल्यूएचओ से की ये मांग.

इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश आमिर फारूक ने की।

सभी दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश फारूक ने अगले आदेश तक फैसला सुरक्षित रख लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)