विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस रोधी इकाई प्रमुख के संक्रमित होने की पुष्टि हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के योजना मंत्री और देश में कोरोना वायरस रोधी इकाई के प्रमुख कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

इस्लामाबाद, 19 दिसंबर पाकिस्तान के योजना मंत्री और देश में कोरोना वायरस रोधी इकाई के प्रमुख कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

योजना विकास एवं विशेष पहल मंत्री असद उमर ने शुक्रवार की रात ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी कोविड-19 की मेरी जांच रिपोर्ट आई है और इसमें संक्रमण की पुष्टि की गई है। घर पर ही पृथक रहूंगा। ’’

उमर ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसके तहत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले नेताओं की सूची में अब उनका नाम भी जुड़ गया है। अब तक संक्रमित हुए प्रमुख लोगों में नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी शामिल हैं।

इस बीच, पाकिस्तान में शनिवार को संक्रमण के 3,179 नये मामले सामने आने के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,54,673 पहुंच गई।

वहीं, 87 और संक्रमित मरीजों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 9,250 हो गई है। कम से कम 2,486 मरीजों की हालत नाजुक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत