विदेश की खबरें | पाकिस्तान: नंगा पर्वत की चढ़ाई कर रहीं चेक पर्वतारोही क्लारा कोलोचोवा की मौत हो गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध चेक पर्वतारोही क्लारा कोलोचोवा (46) की पाकिस्तान में नंगा पर्वत की चढ़ाई करते समय मृत्यु हो गई। अल्पाइन क्लब के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, चार जुलाई प्रसिद्ध चेक पर्वतारोही क्लारा कोलोचोवा (46) की पाकिस्तान में नंगा पर्वत की चढ़ाई करते समय मृत्यु हो गई। अल्पाइन क्लब के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नंगा पर्वत आठ हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली दुनिया की 14 चोटियों में से एक है।

क्लारा कोलोचोवा बृहस्पतिवार तड़के लगभग चार बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमर इलाके में 8,125 मीटर ऊंची चोटी के बुनार बेस कैंप के पास कैंप-1 और कैंप -2 के बीच ऊंचाई से गिर गईं।

नंगा पर्वत को पर्वतारोहण से जुड़े लोगों के बीच ‘हत्यारा पर्वत’ के नाम से जाना जाता है। इस पर्वत पर पर्वतारोहण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है।

‘अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान’ के उपाध्यक्ष करार हैदरी ने बताया कि निपुण पर्वतारोही क्लारा माउंट एवरेस्ट और के2 जैसे पर्वतों की चढ़ाई करने वाली पहली चेक महिला थीं। वह 15 जून को पाकिस्तान पहुंची थीं और उनके साथ उनके पति समेत टीम के पांच सदस्य भी मौजूद थे।

हैदरी ने ‘व्हट्सएप’ पर एक मैसेज में कहा, ‘‘कैंप 1 और कैंप 2 के बीच ऊंचाई से उनके गिर जाने के बाद अधिकारियों और बचाव दलों को तुरंत सतर्क कर दिया गया, जिन्हें मौके पर भेज दिया गया है। उनका शव खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।’’

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार गैस सिलेंडर के फट जाने से यह दुर्घटना हुई।

नंगा पर्वत दुनिया का नौवां सबसे ऊंचा पर्वत है। इस चोटी पर 1953 में पहली बार कोई पर्वतारोही सफलतापूर्वक चढ़ा था। इस पर्वत पर चढ़ने की कोशिश करते हुए अब तक 95 से अधिक पर्वतारोही अपनी जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\