विदेश की खबरें | पाकिस्तान: बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 615 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,20,463 हो गई है।

यह भी पढ़े | Nepal and Pakistan Re-Elected in the UNHRC: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से चुना गया पाकिस्तान और नेपाल, चीन के प्रदर्शन में गिरावट.

मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें संक्रमण हुआ है और वह घर पर पृथक-वास में हैं।

खान ने मंगलवार को ट्वीट किया, “मेरी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।”

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने ब्राजील में रद्द किए COVID19 वैक्सीन के ट्रायल्स.

अधिकारियों ने कहा कि खान का घर पर ही इलाज चल रहा है।

इस बीच, पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 14 और मरीजों की मौत हो गई। अब तक देश में इस महामारी से 6,601 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी 518 मरीज नाजुक हालत में हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 3,05,080 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक सिंध में संक्रमण के 140,756 मामले सामने आए हैं।

इसके अलावा पंजाब में 101,014, खैबर पख्तूनख्वा में 38,427, इस्लामाबाद में 17,526, बलूचिस्तान में 15,577, गिलगित बल्तिस्तान में 3,965 और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 3,198 मामले सामने आए हैं।

यश नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट