विदेश की खबरें | पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राष्ट्रीय योजना को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लचीली व्यवस्था बनाने के वास्ते बुधवार को राष्ट्रीय अनुकूलन योजना को मंजूरी दे दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 26 जुलाई पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लचीली व्यवस्था बनाने के वास्ते बुधवार को राष्ट्रीय अनुकूलन योजना को मंजूरी दे दी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस योजना को पिछले साल देश में आई भीषण बाढ़ के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम करार दिया।

राष्ट्रीय अनुकूलन योजना को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए महत्वपूर्ण व्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य विस्तृत तरीकों को अपना कर और दीर्घकालिक योजना के जरिये जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटना तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करना है।

शरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘जलवायु परिवर्तन इस धरती के सभी मनुष्यों के अनुभवों को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है, खासतौर पर पाकिस्तान में। इसके प्रति लचीली व्यवस्था बनाने की लंबी यात्रा में हमारी सरकार को गर्व है कि उसने अपने देश के लिए राष्ट्रीय अनुकूलन योजना को मंजूरी दी है, जो पाकिस्तान को जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए आवश्यक हथियार मुहैया कराएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल की विनाशकारी बाढ़ ने दिखाया कि जलवायु परिवर्तन हमारे लोगों के विकास, अर्थव्यवस्था, मानवीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के लिए अहम है।’’

पिछले साल मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 1,739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड