खेल की खबरें | आजम और इमाम के शतक से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक के शतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को गुरुवार को यहां दूसरे एकदिवसीय मैच में छह विकेट से हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

लाहौर, 31 मार्च कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक के शतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को गुरुवार को यहां दूसरे एकदिवसीय मैच में छह विकेट से हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

आस्ट्रेलिया के 349 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आजम (114) और इमाम (106) की पारियों से 49 ओवर में चार विकेट पर 352 रन बनाकर जीत दर्ज की। इमाम ने आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी के अलावा फखर जमां (67) के साथ भी पहले विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की।

आजम ने 83 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का मारा जबकि इमाम ने 97 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के जड़े।

इस जीत से पाकिस्तान ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

आस्ट्रेलिया ने बेन मैकडर्मोट के करियर के पहले शतक और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ उनकी बड़ी शतकीय साझेदारी से आठ विकेट पर 348 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

अपना चौथा वनडे खेल रहे मैकडर्मोट ने 108 गेंद में 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेलने के अलावा हेड (70 गेंद में 89 रन, छह चौके और पांच छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जिससे आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की सरजमीं पर अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इन दोनों के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 59 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ ही कराची में नवंबर 1998 में अपने पिछले दौरे पर सर्वाधिक आठ विकेट पर 324 रन बनाए थे।

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 63 रन देकर चार विकेट चटकाए। मोहम्मद वसीम ने भी 56 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे आस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसने मैच की तीसरी ही गेंद पर कप्तान आरोन फिंच (00) का विकेट गंवा दिया जिन्हें अफरीदी ने पगबाधा किया।

हेड और मैकडर्मोट ने इसके बाद पाकिस्तान के गेंदबाजों को 24 ओवर तक सफलता से महरूम रखा और इस दौरान तेजी से रन जुटाए।

जाहिद महमूद ने हेड को अफरीदी के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

हेड के आउट होने के बाद मैकडर्मोट और लाबुशेन ने रन गति बरकरार रखी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। मैकडर्मोट ने खुशदिल शाह पर छक्के के साथ 102 गेंद में करियर का पहला शतक पूरा किया।

मैकडर्मोट हालांकि इसके बाद जल्द ही मोहम्मद वसीम का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिकार बने। उन्होंने फुलटॉस पर हारिस राउफ को कैच थमाया।

लाबुशेन भी अर्धशतक पूरा करने के बाद खुशदिल की गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 49 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे।

स्टोइनिस और सीन एबट (16 गेंद में 28 रन) ने इसके बाद टीम का स्कोर 350 रन के करीब पहुंचाया। स्टोइनिस ने 33 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू