Pakistan: न्यायाधीश को धमकाने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पाकिस्तान के एक मजिस्ट्रेट ने एक महिला न्यायाधीश को धमकाने के एक प्रकरण में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इसके बाद से उन अटकलों को हवा मिली कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

इमरान खान (Photo Credits: ANI)

इस्लामाबाद, 2 अक्टूबर : पाकिस्तान के एक मजिस्ट्रेट ने एक महिला न्यायाधीश को धमकाने के एक प्रकरण में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इसके बाद से उन अटकलों को हवा मिली कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को एक रैली को संबोधित करते हुए खान ने अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश, ज़ेबा चौधरी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी.

इसके बाद, पूर्व प्रधानमंत्री खान के खिलाफ राजधानी के मारगल्ला थाने में एक मामला दर्ज किया गया. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उनके विरूद्ध अवमानना कार्यवाही शुरू की थी. उक्त मामले में, एक स्थानीय मजिस्ट्रेट ने पुलिस के अनुरोध पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया. यह भी पढ़ें : भारत को रूसी हथियार न खरीदने के लिए प्रेरित करें : अमेरिकी सांसद

पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख पर पहले, आतंकवाद से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर आरोप हटा दिए गए थे और मामले को आतंकवाद निरोधक अदालत से सामान्य सत्र अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स