विदेश की खबरें | पाकिस्तान सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया और सैनिकों से बातचीत की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, सात जून पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया और सैनिकों से बातचीत की।

सेना ने एक बयान में कहा कि बातचीत के दौरान जनरल मुनीर ने सैनिकों के उच्च मनोबल, परिचालन तैयारियों और सतर्कता की सराहना की।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बयान में कहा कि वह सैनिकों के साथ ईद-उल-अजहा मनाने के लिए नियंत्रण रेखा पर सेना की अग्रिम चौकियों का दौरा कर रहे थे।

बयान में कहा गया है कि जनरल मुनीर ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों और अधिकारियों से कहा कि अपने प्रियजनों से दूर ईद मनाना, राष्ट्रीय सेवा के प्रति उनकी गहन प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुनीर ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने हाल के संघर्ष में हुई जानमाल की क्षति का बदला लेने के लिए भारत को ‘‘करारा जवाब’’ दिया है।

बाइस अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था तथा सात मई की सुबह भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे पर सटीक हमले किए।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे।

दस मई को दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी।

मुनीर ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख की भी पुष्टि की तथा कश्मीरी लोगों को समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

भारत का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और हमेशा रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार