विदेश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने नौ मई की हिंसा में शामिल 19 दोषियों की दया याचिका स्वीकार की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नौ मई 2023 को सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों में शामिल 19 दोषियों की दया याचिकाएं स्वीकार कर ली हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, दो जनवरी पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नौ मई 2023 को सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों में शामिल 19 दोषियों की दया याचिकाएं स्वीकार कर ली हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थकों ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए नौ मई 2023 को रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर कथित तौर पर हमला किया था।

देश भर में की गई छापेमारी में सैकड़ों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। 100 से ज़्यादा नागरिकों के मामले सैन्य अदालत में सुनवाई के लिए भेजे गए क्योंकि वे सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले में शामिल थे।

दिसंबर में सैन्य अदालतों ने हिंसा में भूमिका के लिए 85 नागरिकों को दो से दस साल तक की जेल की सजा सुनाई थी।

सेना ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि नौ मई की घटना के दोषियों को सजा की घोषणा के बाद, उन्होंने अपील करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है और अपनी सजा में दया और छूट की मांग की है।

बयान के मुताबिक, 67 दोषियों ने अपनी दया याचिकाएं दी हैं, और 48 याचिकाओं पर अपील अदालतों में कार्रवाई की गई है, जबकि 19 दोषियों की याचिकाएं कानून के मुताबिक मानवीय आधार पर स्वीकार की गई हैं।

फौज ने कहा कि शेष दोषियों की दया याचिकाओं पर कानूनी प्रक्रिया के बाद समय पर निर्णय लिया जाएगा।

सेना ने कहा कि जिन लोगों की दया अपील स्वीकार कर ली गई है, उन्हें प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहा कर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड