विदेश की खबरें | पाकिस्तान व अमेरिका ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और अमेरिका ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों ने डिजिटल बैठक की जिसमें अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में शांति तथ स्थिरता की आवश्यकता पर भी चर्चा हुयी।

इस्लामाबाद, 12 अगस्त पाकिस्तान और अमेरिका ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों ने डिजिटल बैठक की जिसमें अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में शांति तथ स्थिरता की आवश्यकता पर भी चर्चा हुयी।

पाकिस्तान के विदेश सचिव सोहेल महमूद ने अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेशमंत्री डेविड हेल के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़े | China Eases Entry Restrictions: चीन ने 36 यूरोपीय देशों के नागरिकों को प्रवेश से प्रतिबंध में दी ढील, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बॉर्डर सील कर उड़ानों को किया था रद्द.

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों, इसकी वर्तमान और भविष्य की दिशा की समीक्षा की तथा दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान किया। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

वॉशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान और इस्लामाबाद में अमेरिकी मिशन के प्रभारी पॉल जोन्स के साथ दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डिजिटल बैठक में भाग लिया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 2,85,921, अब तक 6,129 संक्रमितों की हुई मौत.

बैठक में महमूद ने कहा कि दक्षिण एशिया में तनाव को रोकने और कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान प्रशस्त करने के लिए कदम उठाना अनिवार्य है।

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जे वापस लेने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने को लेकर भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने की असफल कोशिश करता रहा है।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 हटाना उसका आंतरिक मामला है। भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने और भारत विरोधी दुष्प्रचार रोकने की भी सलाह दी है।

महमूद ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है और आर्थिक संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर है।

दोनों पक्षों ने अफगान शांति और सुलह प्रक्रिया में हुई प्रगति पर भी अपने दृष्टिकोणों को साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\