विदेश की खबरें | पाकिस्तान और तुर्किये रक्षा, आर्थिक संबंध प्रगाढ़ करने को सहमत हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और तुर्किये ने बुधवार को रक्षा, व्यापार, ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, नौ जुलाई पाकिस्तान और तुर्किये ने बुधवार को रक्षा, व्यापार, ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है।

तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और रक्षा मंत्री यासिर गुलेर की पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ वार्ता के दौरान यह सहमति बनी।

डार ने कहा, ‘‘पाकिस्तान इस (रक्षा) क्षेत्र में तुर्की की विशेषज्ञता और अनुभव से लाभ उठाना चाहेगा।’’ उन्होंने कहा कि दोनों देश पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे।

डार ने तुर्किये को एक ‘‘विश्वसनीय मित्र’’ और ‘‘भरोसेमंद भाई’’ बताते हुए कहा, ‘‘हम आतंकवाद-निरोध सहित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं।’’

तुर्किये के विदेश मंत्री ने रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग को एक ‘‘रणनीतिक कदम’’ बताया और कहा कि आने वाले दिनों में इसे और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद का मुकाबला करने में एक-दूसरे का समर्थन करते रहेंगे।

डार ने फिदान के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम कराची में तुर्की के उद्यमियों को समर्पित एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) की स्थापना के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने इस्तांबुल-तेहरान-इस्लामाबाद ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने सहित अन्य परियोजनाओं का भी जिक्र किया और कहा, ‘‘हमारे प्रतिनिधिमंडल ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए आगामी हफ्तों में बैठक करेंगे।’’

डार ने बताया कि पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में तुर्किये के मारिफ स्कूल के निर्माण के लिए जमीन पहले ही आवंटित कर दी है।

उन्होंने कहा, मारिफ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुजफ्फराबाद का दौरा कर रहा है।’’

फिदान ने कहा कि दोनों देशों ने अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, रक्षा, उद्योग, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में अपने संबंधों का विस्तार किया है और कहा कि उनका लक्ष्य अपने वाणिज्यिक संबंधों को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाना है।

सरकारी रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, फिदान ने हाल ही में हुए पाक-भारत संघर्ष का जिक्र करते हुए ‘‘पाकिस्तान के समझबूझ भरे रुख की सराहना की।’’

तुर्किये के प्रतिनिधिमंडल ने यहां पाकिस्तानी वायुसेना मुख्यालय में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्धू से भी मुलाकात की।

पाकिस्तानी सेना के एक बयान के अनुसार, बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता, जारी रक्षा सहयोग की प्रगति और युद्ध के उभरते क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

गुलेर ने भारत के साथ हालिया संघर्ष में पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख के ‘‘दूरदर्शी नेतृत्व’’ के तहत वायुसेना के ‘‘असाधारण प्रदर्शन’’ की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी