खेल की खबरें | पाकिस्तान के तीन विकेट पर 227 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी अजहर अली ने 78 रन बनाये जबकि अब्दुल्लाह शफीक शतक बनाने से चूक गए ।

अनुभवी अजहर अली ने 78 रन बनाये जबकि अब्दुल्लाह शफीक शतक बनाने से चूक गए ।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 391 रन बनाने के बाद बीच के सत्र में दोनों बल्लेबाजों को आउट किया । पहले सत्र में धीमी पिच पर कोई विकेट नहीं मिल सका ।

चाय के समय कप्तान बाबर आजम 42 रन बनाकर खेल रहे थे जिन्हें 20 के स्कोर पर स्लिप में स्टीव स्मिथ ने जीवनदान दिया था । वहीं फवाद आलम पांच के स्कोर पर नाबाद थे । पाकिस्तान अभी भी आस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 164 रन पीछे है ।

कप्तान पैट कमिंस के शानदार रिटर्न कैच पर अजहर की साढे पांच घंटे की पारी का अंत हुआ जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था ।

आफ स्पिनर नाथन लियोन को पहले विकेट के लिये 21वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा । उन्होंने शफीक (81) को पवेलियन भेजा । शफीक ने 228 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके लगाये । उन्होंने अजहर के साथ साढे चार घंटे डटकर 150 रन की साझेदारी की ।

अपने शहर लाहौर में पहली बार खेल रहे अजहर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाले पांचवें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उनसे अधिक रन यूनिस खान (10099), जावेद मियांदाद (8832), इंजमाम उल हक (8829) और मोहम्मद युसूफ (7530) ने बनाये हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट