खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान जीत से 174 रन दूर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के 343 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने लंच तक तीन विकेट पर 169 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के 343 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने लंच तक तीन विकेट पर 169 रन बना लिए हैं।
लंच के समय शकील 63 जबकि रिजवान 42 रन बनाकर खेल रहे थे।
सुबह के सत्र में आक्रामक क्षेत्ररक्षण सजाने के बावजूद इंग्लैंड सिर्फ इमाम उल हक (48) का विकेट हासिल कर पाया।
पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 80 रन से की। अनुभवी जेम्स एंडरसन ने दिन के छठे ओवर में इमाम को लेग साइड से बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप के हाथों कैच कराया।
कप्तान बेन स्टोक्स के आक्रामक क्षेत्र के सामने रिजवान को खाता खोलने के लिए 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 24वीं गेंद पर खाता खोला।
रिजवान ने हालांकि इसके बाद स्पिनरों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की जिससे पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में 89 रन जोड़े।
रिजवान ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स के खिलाफ दो चौकों के साथ शुरुआत की।
शकील ने बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच पर सीधा चौका जड़कर 104 गेंद में पहला अर्धशतक पूरा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)