Pakistan: अशांत खैबर पख्तूनख्वा में पांच अलग-अलग अभियानों में 10 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच अलग-अलग अभियानों में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया.

Credit- (ANI)

पेशावर, 31 जनवरी : पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच अलग-अलग अभियानों में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची में मुठभेड़ के बाद चार आतंकवादियों को मार गिराया. इसने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल, हसन खेल, गुलाम खान और मीर अली में चार अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराया. यह भी पढ़ें : US Tarrif Order: कनाडा, मैक्सिको और चीन पर ‘टैरिफ’ शनिवार से प्रभावी होंगे: व्हाइट हाउस

सेना की मीडिया शाखा ने कहा, ‘‘मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. ये आतंकवादी इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे.’’

इसने बताया कि क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट