विदेश की खबरें | पाक सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 11 आतंकवादियों को ढेर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को ढेर किया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 19 दिसंबर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन अलग-अलग अभियानों में 11 आतंकवादियों को ढेर किया । अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार ये अभियान 17 और 18 दिसंबर को प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किए गए।

क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद टैंक जिले में पहला अभियान प्रारंभ किया गया जिसमें सात आतंकवादी गए।

दूसरा अभियान उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल में प्रारंभ किया गया, जहां दो आतंकवादी मारे गए। मोहमंद जिले में दो और आतंकवादी मारे गए।

मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ (सीआरएसएस) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में पाकिस्तान में आतंकवादी हिंसा में लोगों के मारे जाने और आतंकवाद रोधी अभियानों में बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की घटनाएं हुईं।

इस अवधि के दौरान दर्ज 328 घटनाओं में कुल 722 लोग मारे गए जिनमें नागरिक, सुरक्षाकर्मी और अपराधी शामिल हैं जबकि 615 अन्य घायल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड