पाक डॉक्टरों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति देने के निर्णय की समीक्षा करने का आग्रह किया

पाकिस्तान सरकार ने कट्टरपंथी धर्मगुरुओं के दबाव में आकर रमजान के दौरान लोगों को मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है लेकिन इससे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए सभी प्रयास असफल हो जाएंगे। कोरोना वायरस से विश्व भर में 1,75,000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं।

इस्लामाबाद, 22 अप्रैल देश-विदेश में रह रहे पाकिस्तानी डॉक्टरों ने सरकार से कोरोना वायरस महामारी के बीच रमजान के महीने में मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति देने के इमरान खान सरकार के फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया है। कोरोना वायरस से देश भर में 10,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।

पाकिस्तान सरकार ने कट्टरपंथी धर्मगुरुओं के दबाव में आकर रमजान के दौरान लोगों को मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है लेकिन इससे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए सभी प्रयास असफल हो जाएंगे। कोरोना वायरस से विश्व भर में 1,75,000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं।

सरकार और धर्मगुरुओं को लिखे एक पत्र में डॉक्टरों ने आग्रह किया कि एक समय में केवल 3-4 लोगों के नमाज पढ़ने दी जाए। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए यह उपाय पहले ही किया जा चुका है।

इंडस अस्पताल के सीईओ डॉ अब्दुल बारी खान ने इस बात की पुष्टि की है कि स्वास्थ्य समुदाय के भय और चिंताओं के मद्देनजर यह पत्र भेजा गया है।

डॉक्टरों ने लिखा कि अधिकतर 50 वर्ष से 80 वर्ष की आयु के लोग नमाज पढ़ने मस्जिद जाते हैं।

डान ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 48 घंटों के वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्जिद में नमाज में शामिल होने वाले 80प्रतिशत लोगों की उम्र 60 या 70 वर्ष होगी। पत्र में लिखा गया, “कराची के अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। हमारा अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में इन आंकड़ों और मृत्यु दर में इजाफा देखने को मिलेगा। इससे पहले से ही बिगड़ी हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोझ बढ़ेगा। हमें डर है कि मस्जिदों में सामूहिक नमाज की अनुमति देना घातक हो सकता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट