विशाखापत्तनम गैस लीक घटना के बाद सामने आईं दर्दभरी कहानियां, किसी ने बेटी तो किसी ने पिता को खोया

मणिदीप के संबंधियों को मीडिया के जरिये उसके पिता गोविंदा राजू की मौत की खबर पता चली, जिसके बाद उसके परिवार को इस बारे में जानकारी दी गई।

जमात

विशाखापत्तनम, नौ मई आंध्र प्रदेश के विशापत्तनम में एल जी पॉलीमर प्लांट से स्टाइरीन गैस लीक होने की घटना में पांच साल के मणिदीप ने अपने पिता को हमेशा के लिये खो दिया। उसकी मां भी बीमार है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

मणिदीप के संबंधियों को मीडिया के जरिये उसके पिता गोविंदा राजू की मौत की खबर पता चली, जिसके बाद उसके परिवार को इस बारे में जानकारी दी गई।

गोविंदा राजू यहां आर आर वेंकटपुरम गांव में एल जी पॉलीमर प्लांट में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे। गैस की चपेट में आने के कारण मणिदीप अपनी आंखे नहीं खोल पा रहा था।

शनिवार को मणिदीप को एल वी प्रसाद नेत्र संस्थान ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसे देखा। इसके बाद वह अंततः कुछ देर के लिए अपनी आंखे खोल पाया।

अस्पताल में मणिदीप की देखभाल कर रहीं उसकी आंटी ने कहा, ''उसके पैर में भी चोट लगी है। भले ही अब उसकी आंखें खुल गई हों, लेकिन वह चल नहीं पा रहा है। हम किसी तरह उसे बाहर लाए और अंतिम संस्कार से पहले उसे उसके पिता का शव दिखाया गया।''

बच्चे की मां फिलहाल अस्पताल में है और ठीक हो रही है। बृहस्पतिवार को गैस लीक होने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ है।

ऐसी ही दिल तोड़ने वाली कहानी नौ वर्षीय एन ग्रिश्मा के परिवार की है, जिसकी इस घटना में मौत हो गई। उसके माता-पिता अस्पताल में भर्ती हैं।

बच्ची के अंकल अफसोस के साथ कहते हैं, ''ग्रिश्मा की बृहस्पतिवार को मौत हो चुकी है, लेकिन हमने दोपहर तक उसकी मां को इस बारे में नहीं बताया था। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के बाद आज सुबह हमें सौंप दिया गया, जिसके बाद हमने उसे इस बारे में बताया।''

ग्रिश्मा का भाई भी इस हादसे में प्रभावित हुआ है, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो गया, जिसके बाद उसे संबंधियों के घर भेज दिया गया है।

शनिवार को ग्रिश्मा की गमगीन मां लक्ष्मी बेटी के सव के साथ अपने गांव वेंकटपुरम पहुंची।

एलजी संयंत्र के द्वार पर वाहन से उतरी और तेजी से वह अंदर पहुंच गई जहां पुलिस महानिदेशक डीजी स्वांग निरीक्षण कर रहे थे। वह उनके पैरों पर गिर गई और उनसे तुरंत एलजी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने लगी।

हाथ जोड़कर लक्ष्मी ने उनसे संयंत्र को तुरंत बंद कराने की गुहार लगाई।

पुलिसकर्मियों ने उसे सांत्वना देने की कोशिश की, लेकिन वह फैक्टरी से बाहर आई और विलाप करने लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी