देश की खबरें | पहलगाम आतंकवादी हमला: एनआईए की टीम कोलकाता में मृतक के घर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेष्ण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए बितान अधिकारी के कोलकाता स्थित आवास पर रविवार को पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 27 अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेष्ण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए बितान अधिकारी के कोलकाता स्थित आवास पर रविवार को पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीम ने पहलगाम के पास बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए पर्यटक (अधिकारी) के परिवार के सदस्यों से बात की।

आतंकवाद-रोधी कार्य पर विशेष ध्यान देने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसी की एक टीम इस हमले में मारे गए एक अन्य व्यक्ति समीर गुहा के आवास गई और उनके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। गुहा का घर कोलकाता के बेहाला इलाके में स्थित है।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोग मारे गए हैं, जिनकी पहचान बितान अधिकारी (कोलकाता के बैष्णभघाटा), समीर गुहा (कोलकाता के साखेर बाजार) और मनीष रंजन (पुरुलिया के झालदा) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि एनआईए की विशेष टीम ने पहलगाम हमले में जीवित बचे पर्यटकों सहित प्रत्यक्षदर्शियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल पहलगाम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीर पंजाल क्षेत्र के घने जंगलों में आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं और इसमें मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) और ड्रोन जैसे नवीनतम उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड