देश की खबरें | पहलगाम आतंकी हमला: केरल के व्यक्ति का शव गृहनगर लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल इडपल्ली निवासी एन रामचंद्रन का पार्थिव शरीर बुधवार रात उनके गृहनगर लाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, 23 अप्रैल कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों में शामिल इडपल्ली निवासी एन रामचंद्रन का पार्थिव शरीर बुधवार रात उनके गृहनगर लाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रामचंद्रन (65) अपनी पत्नी, बेटी और नाती-पोतों के साथ कश्मीर में छुट्टियां मना रहे थे, उसी दौरान मंगलवार को उन पर हमला हुआ।

सूत्रों ने बताया कि कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शव लाए जाने के दौरान मंत्री, विधायक, सांसद, नेता और अधिकारी मौजूद थे।

राज्य के कृषि मंत्री पी प्रसाद, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, लोकसभा सांसद हिबी ईडन, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रामचंद्रन को श्रद्धांजलि दी।

परिवार के कई सदस्य, मित्र और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी इकट्ठा हुए और हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए रखे गए पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।

भीड़ में शामिल लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए।

बताया जाता है कि शव को लाए जाने के दौरान रामचंद्रन की पत्नी, बेटी और नाती-पोते भी साथ थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रामचंद्रन की उनकी बेटी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रामचंद्रन का शव यहां एक निजी अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा।

शुक्रवार को पार्थिव शरीर को चंगमपुझा पार्क में आम लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा और बाद में अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार एडपल्ली में किया जाएगा।

खारी अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\