देश की खबरें | पहलगाम हमला: विहिप ने पाकिस्तान, कश्मीर में उसके ‘स्लीपर सेल’ के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान और कश्मीर में उसके ‘स्लीपर सेल’ के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” सुनिश्चित करने का समय आ गया है।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान और कश्मीर में उसके ‘स्लीपर सेल’ के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” सुनिश्चित करने का समय आ गया है।

विहिप के महासचिव सुरेन्द्र जैन ने एक बयान में कहा कि कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह से पर्यटकों की हत्या की गई, उससे यह स्पष्ट है कि देश में 1990 के दशक के आतंकवाद के दौर को वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

जैन ने कहा, “यह बहुत निंदनीय है। अब समय आ गया है कि इस्लामिक 'जिहादी' पाकिस्तान और उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और घाटी में फिर से सिर उठाने की हिम्मत करने वाले आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म किया जाए।”

कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे।

विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी ने पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा भी करार दिया।

उन्होंने कहा, "भारत सरकार को इसका जवाब ताकत से देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवाद के दिन फिर न लौटें।"

जैन ने दावा करते हुए कहा, ‘‘आतंकवादियों के स्लीपर सेल अब भी घाटी में मौजूद हैं, जो पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवाद के ऐसे जघन्य कृत्यों को अंजाम देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि विहिप और उसकी युवा शाखा बजरंग दल पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी