पद्म भूषण से सम्मानित प्रो अनिसुज्जमां का बांग्लादेश में निधन
उनके बेटे आनंदजमां के हवाले से डेली स्टार ने लिखा, '' मेरे पिता का शाम 4 बज कर 55 मिनट पर निधन हो गया।''
ढाका, 14 मई पद्म भूषण से सम्मानित, बांग्लादेश के मशहूर लेखक प्रोफेसर अनिसुज्जमां का ढाका के सेना अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
उनके बेटे आनंदजमां के हवाले से डेली स्टार ने लिखा, '' मेरे पिता का शाम 4 बज कर 55 मिनट पर निधन हो गया।''
वह 83 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और बेटा है।
खबर के मुताबिक, ढाका विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिसुज्जमां को गंभीर रूप से बीमार होने पर 27 अप्रैल को यूनिवर्सल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें नौ मई को ढाका के संयुक्त सेना अस्पताल (सीएमएच) में स्थानांतरित किया गया था। सीएमएच के महानिदेशक फशीउर रहमान ने अनिसुज्जमां के निधन की पुष्टि की लेकिन अधिक ब्यौरा नहीं दिया।
वह गुर्दे एवं फेफड़ों की जटिलताओं और सांस संबंधी परेशानियों से पीड़ित थे।
अनिसुज्जमां ने अपनी शानदार लेखनी से बांग्ला और साहित्य में अपार योगदान दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)