जरुरी जानकारी | धान बुवाई इस साल 13 जून तक 13 प्रतिशत बढ़कर 4.53 लाख हेक्टेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. धान बुवाई का रकबा इस खरीफ सत्र में अब तक 13 प्रतिशत बढ़कर 4.53 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 17 जून धान बुवाई का रकबा इस खरीफ सत्र में अब तक 13 प्रतिशत बढ़कर 4.53 लाख हेक्टेयर हो गया है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पिछले साल इसी अवधि में धान की बुवाई चार लाख हेक्टेयर में हुई थी।

मंगलवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि कृषि विभाग ने 13 जून, 2025 तक खरीफ फसलों (ग्रीष्म-बुवाई) के रकबे में हो रही प्रगति का आंकड़ा जारी किया है।

दलहन खेती का रकबा भी 2.6 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 3.07 लाख हेक्टेयर हो गया है।

श्री अन्न या मोटे अनाज की बुवाई का रकबा इस खरीफ सत्र में अब तक 5.89 लाख हेक्टेयर पर स्थिर रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 5.9 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी।

गैर-खाद्यान्न श्रेणी में तिलहन खेती का रकबा पिछले साल के समान अवधि के 1.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर अब तक 2.05 लाख हेक्टेयर हो गया है।

गन्ने की बुवाई का रकबा भी अब तक थोड़ा बढ़कर 55.07 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 54.88 लाख हेक्टेयर था।

कपास रकबा पहले के 13.28 लाख हेक्टेयर से मामूली घटकर 13.19 लाख हेक्टेयर रह गया है।

सभी खरीफ फसलों का कुल बुवाई का रकबा 13 जून, 2025 तक बढ़कर 89.29 लाख हेक्टेयर हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 87.81 लाख हेक्टेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\