जरुरी जानकारी | सरकार की एमएसपी पर धान खरीद चालू खरीफ सत्र में अभी तक 20.25 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. । सरकार की धान की खरीद चालू खरीफ सत्र में अब तक पिछले साल इसी समय से 20.25 प्रतिशत बढ़कर 281.28 लाख टन हो गई है, जिसमें पंजाब का योगदान सबसे अधिक है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर । सरकार की धान की खरीद चालू खरीफ सत्र में अब तक पिछले साल इसी समय से 20.25 प्रतिशत बढ़कर 281.28 लाख टन हो गई है, जिसमें पंजाब का योगदान सबसे अधिक है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय सोमवार को यह जानकारी दी।

मंडियों में फसल की जल्दी आवक शुरु होने के कारण 26 सितंबर से पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद शुरू हुई, जबकि अन्य राज्यों में यह काम एक अक्टूबर से शुरु हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.

देश के 80 प्रतिशत से अधिक धान की फसल खरीफ मौसम में उगाई जाती है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियों के माध्यम से सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद करती है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘धान की कुल 281.28 लाख टन की खरीद में से, पंजाब ने अकेले 196.13 लाख टन का योगदान किया है, जो कि कुल खरीद का 69.73 प्रतिशत हिस्सा है।’’

यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान में कहा गया है कि चालू खरीफ सत्र में 15 नवंबर तक धान की कुल खरीद 20.25 प्रतिशत बढ़ी है, पिछले वर्ष की समान अवधि में 233.89 लाख टन धान खरीद हुई थी।

सरकार ने अब तक 53,105.70 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर धान की खरीद की है, जिससे 24.14 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

चालू वर्ष के लिए, केंद्र ने धान का एमएसपी (सामान्य ग्रेड) 1,868 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि ए ग्रेड किस्म के लिए 1,888 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

मंत्रालय के अनुसार, चालू खरीफ 2020-21 विपणन सत्र में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात और आंध्र प्रदेश में धान की एमएसपी मूल्य पर खरीद ‘सुचारू रूप से जारी है’।

कपास के मामले में, सरकारी उपक्रम भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने 15 नवंबर तक 2,86,547 किसानों से 4,187.05 करोड़ रुपये के 14.65 लाख कपास गांठ की खरीद की है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कपास उत्पादक क्षेत्रों में खरीद सुचारू रूप से चल रही है।

इसके अलावा, नोडल एजेंसियों के माध्यम से सरकार मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत एमएसपी पर दलहनों और तिलहनों की खरीद कर रही है।मूल्य समर्थन योजना, बाजार की दरों के समर्थन मूल्य से नीचे आने पर लागू हो जाती है।

देश में 15 नवंबर तक, हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के 34,149 किसानों से लगभग 58,623.22 टन मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन का 325.78 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर खरीद की गई है।

साल भर पहले की अवधि में इन जिंसों की लगभग 33,976.48 टन की खरीद की गई थी। इसी तरह, कर्नाटक और तमिलनाडु में 3,961 किसानों से 52.40 करोड़ रुपये के 5,089 टन ​​नारियल गरी की खरीद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी