जरुरी जानकारी | जापान, दक्षिण कोरिया, आसियान के साथ एफटीए समीक्षा वार्ता की रफ्तार सुस्त : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया और आसियान के साथ लागू मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की समीक्षा के लिए बातचीत धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया और आसियान के साथ लागू मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की समीक्षा के लिए बातचीत धीमी गति से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने साथ ही जोड़ा कि भारत इस वार्ता को आगे बढ़ा रहा है। इन समझौतों पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे और इन्हें लागू किया गया था।

गोयल ने कहा कि ये समझौते घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लगभग सभी कंपनियों ने कहा है कि ये अनुचित समझौते हैं।

उन्होंने विकसित भारत पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं असहाय हूं, क्योंकि ये समझौते हमारे सत्ता में आने से पहले प्रभावी हुए थे। जबतक हम बातचीत समाप्त नहीं कर लेते, मैं इसे बदलने में असमर्थ हूं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘हम फिर से बातचीत कर रहे हैं लेकिन जाहिर है जब उन्हें (जापान, दक्षिध कोरिया, आसियान) एहसास हुआ कि कांग्रेस का समझौता उनके लिए बेहतर है, तो वे समझौतों को बदलने के बजाय उसे बनाए रखने में खुश हैं... वे बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं, (लेकिन) हम बातचीत आगे बढ़ा रहे हैं।’’

आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संघ) भारत के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है, जिसकी देश के वैश्विक व्यापार में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके साथ द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 122.67 अरब अमेरिकी डॉलर था।

भारत-कोरिया समझौता, जिसे व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) कहा जाता है, जनवरी, 2010 में लागू हुआ था। भारत ने दक्षिण कोरिया से इस्पात, चावल और झींगा जैसे कुछ उत्पादों के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग की है।

भारत और जापान ने अगस्त, 2011 में सीईपीए को लागू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी