देश की खबरें | ऑक्सीजन एक्सप्रेस: झारखंड के दो संयंत्र से सबसे अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दो संयंत्रों से 8,000 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए की गई। यह अब तक की सर्वाधिक ढुलाई है।

Corona

नयी दिल्ली, दो जून झारखंड के दो संयंत्रों से 8,000 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए की गई। यह अब तक की सर्वाधिक ढुलाई है।

रेलवे ने बुधवार को बताया कि झारखंड के बाद ओडिशा से 7,018 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई।

देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के चलते उत्पन्न ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए रेलवे ने अप्रैल में ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा शुरू की थी।

रेलवे के मुताबिक, झारखंड से 8,025 टन, गुजरात से 6,383 टन, पश्चिम बंगाल से 1,360 टन, महाराष्ट्र से 488 टन, छत्तीसगढ़ से 218 टन और आंध्र प्रदेश से 164 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए की गई।

इसके मुताबिक, अब तक 593 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं और 15 राज्यों में 1405 टैंकरों में 23,741 टन ऑक्सीजन पहुंचा चुकी हैं।

अब तक अधिकतर ऑक्सीजन दिल्ली (5693 टन), उत्तर प्रदेश (3797 टन)और कर्नाटक (2674 टन) को पहुंचाई गई हैं।

रेलवे ने कहा कि 22 टैंकरों में 420 टन से अधिक ऑक्सीजन लेकर छह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने वाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस