देश की खबरें | ओवैसी की कार पर हमला: आरोपियों को मिली जमानत के खिलाफ याचिका पर उप्र से जवाब तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर उत्तर प्रदेश में इस वर्ष फरवरी में हमला करने वाले दो आरोपियों को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार से शुक्रवार को जवाब तलब किया।

नयी दिल्ली, 30 सितम्बर उच्चतम न्यायालय ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर उत्तर प्रदेश में इस वर्ष फरवरी में हमला करने वाले दो आरोपियों को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार से शुक्रवार को जवाब तलब किया।

न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने ओवैसी की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं दो आरोपियों - सचिन शर्मा और शुभम गुर्जर- को कुछ सीमित मुद्दों पर नोटिस जारी किये तथा कहा कि क्या आरोपियों को जमानत से संबंधित मामले को नये सिरे से विचार के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय वापस भेज दिया जाए।

पीठ ने तीसरे आरोपी आलिम को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

शीर्ष अदालत ने दो आरोपियों को मिली जमानत के खिलाफ ओवैसी की याचिका की सुनवाई के लिए 11 नवम्बर की तिथि मुकर्रर की।

ओवैसी की कार पर इस वर्ष तीन फरवरी को उस वक्त गोलीबारी की गयी थी, जब वह चुनाव संबंधी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे।

बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों - सचिन शर्मा, शुभम गुर्जर और आलिम- को इस घटना में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\