देश की खबरें | कोविड-19 टीके की अब तक 9.78 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयी : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 9.78 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 9.78 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी है।

रात आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 9,78,71,045 खुराकें दी गयी हैं।

लाभार्थियों में 89,87,818 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 54,78,562 को दूसरी खुराक दी गयी है। अग्रिम मोर्चे के 98,65,504 कर्मियों को पहली खुराक और 46,56,236 को दूसरी खुराक दी गयी है।

इसके अलावा 45 से 59 साल के उम्र के लोगों में 2,81,30,126 लोगों को टीके की पहली खुराक और 5,79,276  को दूसरी खुराक दी गयी है। देश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में 3,85,92,532 को पहली खुराक और 15,80,991 को दूसरी खुराक दी गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण के 84 वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 32,16,949 खुराकें दी गयी।

अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 28,24,066 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,92,883 को दूसरी खुराक दी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\