Mumbai: मुंबई के बीकेसी में आयोजित संगीत समारोह के दौरान 40 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने 40 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चुरा लिए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PIxabay)

मुंबई, 27 नवंबर : मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने 40 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चुरा लिए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बीकेसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात एमएमआरडीए ग्राउंड में आयोजित संगीत समारोह के दौरान उसमें शामिल होने वालों में से कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की कि उनके मोबाइल फोन गुम हो गए हैं या चोरी हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद सैकड़ों लोगों ने संगीत समारोह में भाग लिया था और कार्यक्रम स्थल लोगों से खचाखच भरा हुआ था. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर 40 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चोरी होने या गुम हो जाने के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत चार से पांच प्राथमिकी दर्ज की हैं. यह भी पढ़ें : RBI: मुद्रास्फीति में कमी के कोई संकेत नहीं, विशेषज्ञों ने की दरों में वृद्धि की भविष्यवाणी

अधिकारी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया के बाद सोने की कीमतों में फिर स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य बड़े शहरों में आज के 22K-24K गोल्ड के आज के ताजा रेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू