देश की खबरें | अब तक कोविड-19 टीकों की 2.91 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं: मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि शनिवार की शाम तक कोविड-19 टीकों की 9,74,090 खुराकें दी गई हैं और इस तरह अब तक देश में 2.91 करोड़ से अधिक लोगों को खुराकें दी जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली, 13 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि शनिवार की शाम तक कोविड-19 टीकों की 9,74,090 खुराकें दी गई हैं और इस तरह अब तक देश में 2.91 करोड़ से अधिक लोगों को खुराकें दी जा चुकी हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक अब तक 2,91,92,547 खुराकें दी गई हैं जिनमें से 73,31,498 खुराकें स्वास्थ्यकर्मियों और 72,96,474 खुराकें अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को पहली खुराक और 42,58,297 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के 10,53,732 कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अनुसार 78,66,241 खुराकें वरिष्ठ नागरिकों और 13,86,305 खुराकें गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 और इससे अधिक उम्र के लोगों को दी गई है।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण के 57वें दिन शनिवार की शाम सात बजे तक टीके की कुल 9,74,090 खुराकें दी गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 8,05,014 लाभार्थियों को पहली खुराक और 1,69,076 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। दिन की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी हो जायेगी।’’

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था जिसमें स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए दो फरवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च को शुरू हुआ था जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 और इससे अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट