देश की खबरें | हरियाणा में 11 हजार से अधिक भगोड़ों को 2022 में गिरफ्तार किया गया : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने 2022 में 334 वांछित अपराधियों के साथ-साथ 11,000 से अधिक घोषित भगोड़ों और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, पांच जनवरी हरियाणा पुलिस ने 2022 में 334 वांछित अपराधियों के साथ-साथ 11,000 से अधिक घोषित भगोड़ों और जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक पी. के. अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से कुछ पर हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, अपहरण और चोरी जैसे जघन्य अपराधों का आरोप है और उनके सिर पर 5,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये से अधिक का इनाम है।

प्रदेश पुलिस प्रमुख ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इन गिरफ्तारियों के बाद सैकड़ों मामलों को सुलझाया गया है।

पिछले साल कानून तोड़ने वालों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 6,552 घोषित भगोड़ों और जमानत शर्तों का उल्लंघन करने वाले 4,911 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमों ने इन अपराधियों की पहचान अदालतों और अन्य स्रोतों से डाटा एकत्र करके उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नजर रख कर की।

अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से कई लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीमों ने कई वांछित अपराधियों की भी पहचान की है जो हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। हम इस साल उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक बड़ी कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट