देश की खबरें | भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक 11.70 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में कोविड-19 के टीकों की बृहस्पतिवार तक 11.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल देशभर में कोविड-19 के टीकों की बृहस्पतिवार तक 11.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि इनमें 26,02,375 खुराक बृहस्पतिवार को रात आठ बजे तक दी गई।

इसने बताया कि अभी करीब 67,400 कोविड टीकाकरण केंद्र संचालित किये जा रहे हैं।

मंत्रालय के रात आठ बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने से लेकर अब तक इसकी 11,70,96,037 खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक इनमें 90 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 56 लाख से स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, अग्रिम मोर्चे के 1,02,90,850 कर्मियों को पहली खुराक और 51,51,557 को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा, 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 3,86,76,098 लाभार्थियों को पहली खुराक, जबकि 9,84,785 को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,41,90,147 लोगों को पहली खुराक और 30,86,465 को दूसरी खुराक दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें