देश की खबरें | चीनी ई-कॉमर्स पोर्टल पर भगवान जगन्नाथ के चित्र वाले पायदान की बिक्री पर नाराजगी, माफी की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब यह बात सामने आई कि चीनी ई-कॉमर्स मंच ‘अलीएक्सप्रेस’ भगवान जगन्नाथ के चित्र वाले पायदान बेच रहा है।

भुवनेश्वर, 31 जुलाई ओडिशा में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब यह बात सामने आई कि चीनी ई-कॉमर्स मंच ‘अलीएक्सप्रेस’ भगवान जगन्नाथ के चित्र वाले पायदान बेच रहा है।

राज्य की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भगवान जगन्नाथ के चित्र को पायदान पर छापने और उत्पाद बेचने के कृत्य को ‘‘आपत्तिजनक’’ बताते हुए इसकी आलोचना की और कंपनी से माफी मांगने को कहा।

परिदा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाप्रभु जगन्नाथ प्रत्येक ओडिया की आत्मा और भावनाओं से गहराई से जुड़े हैं। मैं चीनी ई-कॉमर्स मंच ‘अलीएक्सप्रेस’ द्वारा महाप्रभु जगन्नाथ की छवि वाले पायदान बेचने की कड़ी निंदा करती हूं। कंपनी को तुरंत इस उत्पाद की बिक्री रोकनी चाहिए और इस आपत्तिजनक कृत्य के लिए भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।’’

वहीं, ओडिशा की कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस की ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट के जवाब में, ‘अलीएक्सप्रेस’ ने कहा कि यह उत्पाद हटा दिया गया है।

फिरदौस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘अलीएक्सप्रेस पर भगवान जगन्नाथ की पवित्र छवि वाले पायदान बेचने के ईशनिंदापूर्ण कृत्य की कड़ी भर्त्सना करती हूं। यह लाखों भक्तों का घोर अपमान है और सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं पर गंभीर हमला है। इस उत्पाद को बिक्री से हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए।’’

प्रख्यात रेत कलाकार और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने भी इस कृत्य की निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\