खेल की खबरें | हमारी खिलाड़ी लंबी अवधि के प्रारूप में खेलने की आदी हैं: मजूमदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने टेस्ट क्रिकेट में खेलने को विशेष करार देते हुए बुधवार को यहां कहा कि लंबी अवधि के अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट में खेलने के कारण उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

चेन्नई, 26 जून भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने टेस्ट क्रिकेट में खेलने को विशेष करार देते हुए बुधवार को यहां कहा कि लंबी अवधि के अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट में खेलने के कारण उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

भारतीय महिला टीम ने इससे पहले दिसंबर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक टेस्ट मैच खेले थे, जिनमें उसने जीत दर्ज की थी।

मजूमदार ने पत्रकारों से कहा,‘‘हमें तीनों प्रारूप में खेलने में मजा आता है लेकिन टेस्ट क्रिकेट हमेशा विशेष होता है। दिसंबर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच खेलने के बाद बीसीसीआई ने अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट में लंबी अवधि के प्रारूप को भी शामिल किया और इसलिए हमारी सभी खिलाड़ियों को लाल गेंद की क्रिकेट खेलने की आदत है।’’

दीप्ति शर्मा की अगुवाई में पूर्व क्षेत्र ने इस साल अप्रैल में दक्षिण क्षेत्र को एक विकेट से हराकर यह टूर्नामेंट जीता था।

मजूमदार ने कहा,‘‘हम इस बात से वाकिफ थे कि लंबी अवधि का प्रारूप हमारे कैलेंडर का हिस्सा बनने जा रहा है। इसलिए खिलाड़ियों को संदेश देने के लिए अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण था।’’

मजूमदार ने पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी टेस्ट चैंपियनशिप आयोजित करने की वकालत की।

उन्होंने कहा,‘‘महिला टेस्ट चैंपियनशिप का विचार बुरा नहीं है लेकिन इसका फैसला बोर्ड को करना है। अगर ऐसा होता है तो यह खेल के लिए अच्छा होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\