खेल की खबरें | हमारी योजना लापरवाह हुए बिना आत्मविश्वास से बल्लेबाजी करने की होगी : बुमराह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि टीम के बल्लेबाज लापरवाही दिखाये बिना आत्मविश्वास से खेलना चाहेंगे और एक बार में एक सत्र पर ही ध्यान लगायेंगे।

मेलबर्न, 26 दिसंबर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि टीम के बल्लेबाज लापरवाही दिखाये बिना आत्मविश्वास से खेलना चाहेंगे और एक बार में एक सत्र पर ही ध्यान लगायेंगे।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में उसे 195 रन पर समेट दिया।

बुमराह ने 56 रन देकर चार विकेट चटकाये जिसमें रविचंद्रन अश्विन (25 रन देकर तीन विकेट) और पदार्पण कर रहे मोहम्मद सिराज (40 रन देकर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ दिया।

यह पूछने पर कि पहले टेस्ट में 36 रन पर सिमटने की याद भी उनके दिमाग में ताजा होगी तो बल्लेबाजों की योजना क्या होगी, इस पर बुमराह ने जवाब दिया, ‘‘हम ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम एक बार में एक सत्र पर ही ध्यान लगायेंगे। ’’

बुमराह ने कहा, ‘‘हम बल्लेबाजी में मानसिक रूप से रूढ़िवादी नहीं होना चाहते, हम सकारात्मक रहना चाहते हैं। लापरवाह नहीं होना चाहते लेकिन आत्मिवश्वास से खेलना हमारा मकसद होगा। ’’

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अच्छा फैसला करते हुए अश्विन को खेल के पहले ही घंटे में गेंदबाजी के लिये लगा दिया।

इस पर बुमराह ने कहा, ‘‘हम जब सुबह गेंदबाजी कर रहे थे तो विकेट पर कुछ नमी थी इसलिये आपने अश्विन और जड्डू (रविंद्र जडेजा) को कुछ स्पिन हासिल करते हुए देखा। ’’

उन्होंने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘क्योंकि हम नमी का फायदा उठाना चाहते थे, हम उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे, उसे (अश्विन) अच्छा उछाल मिल रहा था। ’’

रहाणे के क्षेत्ररक्षण सजाने की भी तारीफ हुई जिसमें शेन वार्न जैसा दिग्गज शामिल था और बुमराह ने कहा कि दूसरे सत्र में गेंदबाजों ने लाइन लेंथ में बदलाव किया क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिये आसान हो रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों और कप्तान के बीच लगातार चर्चा हो रही थी। पहले सत्र के बाद विकेट बदल गया। यह दूसरे सत्र में बल्लेबाजी के लिये बेहतर हो गया और नमी भी खत्म हो गयी। ’’

बुमराह ने हालांकि उन सुझावों को मानने से इनकार कर दिया कि जब से वह टीम से जुड़े हैं, तब से यह भारत का विदेशों में टेस्ट में पहले दिन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं सोचते। हम दोनों ओर से दबाव बनाना चाहते थे। एश (अश्विन) ने शानदार गेंदबाजी और सिराज ने भी ऐसा ही किया। हम सभी एक दूसरे की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। ’’

सीनियर गेंदबाज के तौर पर बुमराह ने पदार्पण कर रहे सिराज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘उसने काफी मेहनत की है और यहां तक पहुंचा। वह पहले सत्र में ही गेंदबाजी करने के लिये उत्सुक था। लंच के बाद कुछ नहीं हो रहा था और उसने काफी नियंत्रण बनाते हुए गेंदबाजी की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अचानक ही उसे कुछ मूवमेंट मिलना शुरू हुआ और वह इसका पूरा इस्तेमाल करना चाहता था। अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए उसने सचमुच अच्छी गेंदबाजी और वह पूरे आत्मविश्वास से अपने कौशल का इस्तेमाल कर रहा था। यह हमारे लिये अच्छा संकेत है और उम्मीद करते हैं कि वह ऐसा करना जारी रखेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड