देश की खबरें | तेलंगाना में हमारी सरकार अपने पहले साल के भीतर 60 हजार रिक्तियां भरेगी : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 90 दिन के भीतर 30 हजार रिक्तियां भरी हैं और यह अपने पहले वर्ष के भीतर 30 हजार अन्य युवाओं की भर्ती करने की प्रक्रिया में है।

हैदराबाद, 26 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद 90 दिन के भीतर 30 हजार रिक्तियां भरी हैं और यह अपने पहले वर्ष के भीतर 30 हजार अन्य युवाओं की भर्ती करने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने यहां दमकल कर्मियों के नए बैच की पासिंग आउट परेड में अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पिछले साल दिसंबर में सत्ता में आने के बाद 90 दिन के भीतर लगभग 30 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।

रेड्डी ने कहा कि अन्य 30 हजार पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि सरकार के सत्ता में आने के एक साल के भीतर 60 हजार से अधिक नियुक्तियां करके हम अपनी ईमानदारी साबित कर रहे हैं।’’

कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग को लेकर हाल के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि युवाओं को विरोध या आंदोलन करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे कभी भी मंत्रियों से मिल सकते हैं और अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 25 जुलाई को विधानसभा में पेश 2024-25 के राज्य बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सिंचाई पर जोर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी