देश की खबरें | हमारी सरकार ने शेखावाटी इलाके को पानी उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा से समझौता किया: शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद शेखावाटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौता किया है, जिससे इस इलाके की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

जयपुर, 24 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद शेखावाटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौता किया है, जिससे इस इलाके की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में झुंझुनू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर लोगों को धोखा देते रहे हैं।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस शेखावाटी इलाके की दुश्मन है क्योंकि उसके नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में यमुना जल समझौते को रद्द करने का वादा किया था। क्या भाजपा कार्यकर्ता यमुना का पानी पी रहे थे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, "कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। उनकी तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति ने देश को सबसे ज्यादा बर्बाद किया है।"

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी लगातार 140 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम किसानों को किसान सम्मान निधि, वृद्धजन सम्मान, आवास, खाद्य सुरक्षा और बिजली कनेक्शन देते हैं तो हम जाति-धर्म नहीं देखते। हमने प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों के विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को पर्याप्त बजट दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनकाल में केवल कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों पर ही ध्यान दिया जाता था। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को आम लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति करके पूर्वी राजस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण राजस्थान पूर्वी नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लटकाए रखा और इसके लिए कोई योजना नहीं बनाई, जबकि हमने आते ही क्षेत्र की जरूरत को समझा और एमओयू (समझौता) किया। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही ईआरसीपी का शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बाद में दौसा में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा की नामांकन सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो संकल्प पत्र में वादे किये थे.. वो पांच साल के लिये किये थे.. लेकिन लगभग 50 प्रतिशत तक उन वादों को पूरा करने का काम किया है।' उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी 15 दिसंबर को सरकार बनी थी और 16 दिसंबर को पेपर लीक मामले में एसआईटी गठन करने और 'एंटी गैंगस्टर फोर्स' के गठन का फैसला किया था।

उन्होंने कहा दौसा जिले को सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान पूर्वी नहर परियोजना (ईआरसीपी) से होने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन कभी राज्य के विषय में यह बात की थी क्या? यह तो सिर्फ जब चुनाव आते है तो बरगलाने का काम करते हैं… झूठ का काम करते हैं.. लूट का काम करते हैं.. भ्रष्टाचार का काम करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सही मायने में मैं कहूं तो यह कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।’’

शर्मा ने रामगढ़, देवली-उनियारा में भी इसी तरह की रैलियों को संबोधित किया।

राज्य की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\