देश की खबरें | हमारा मुकाबला भाजपा की बजाय ईडी से है: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपाा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के बजाय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से हैं।

जयपुर, सात नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपाा) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के बजाय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से हैं।

गहलोत कांग्रेस की 'गारंटी यात्रा' के दौरान जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही भाजपा अब झूठे आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ वे हमारे कामों के बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं।वे हमारी गारंटियों के बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है। हमने सात गारंटियों की बात की है। उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है ... हमारा मुकाबला भाजपा की बजाय ईडी , आयकर विभाग और सीबीआई से है।’’

ईडी ने हाल में जयपुर और सीकर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दौसा में महवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों की तलाशी ली थी।

गहलोत ने आरोप लगाया कि धमकाने के लिए, प्रताड़ित करने के लिए ईडी का उपयोग किया जाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा,‘‘ देश में जम्हूरियत के लिए खतरा पैदा हो गया। .. संविधान की धज्जियां उड़ रहीं हैं... अगर संविधान नहीं बचेगा, कानून का राज नहीं रहेगा तो कोई सुरक्षित नहीं रहेगा।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस की 'गारंटी यात्रा' शुरू की। इस यात्रा के तहत पार्टी गलोत द्वारा घोषित सात 'गारंटियों' को आम जनता तक लेकर जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान