देश की खबरें | हमारी लड़ाई हमारे देश की आत्मा के लिए है: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उन्हें कुछ व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है।

वायनाड, एक दिसंबर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई उस ताकत के खिलाफ है जो लोगों के अधिकारों को कमजोर करके उन्हें कुछ व्यापारी मित्रों के हवाले कर रही है।

उन्होंने यहां मनंतवाडी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज हम अपने राष्ट्र की भावना, भारत की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं।’’

वायनाड के अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसी ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं जो हमारे देश की नींव पर बनी संस्थाओं को नष्ट करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।’’

उन्होंने वायनाड के लोगों के साथ रहने और उनकी जरूरतों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का वादा किया।

जारी कार्यक्रम में प्रियंका के दोपहर 12:15 बजे सुल्तान बाथरी और दोपहर 1:30 बजे कलपेट्टा में सभा करने की बात कही गई।

राहुल गांधी के साथ दो दिवसीय वायनाड दौरे पर आईं प्रियंका ने शनिवार को वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिरुवंबाडी के मुक्कम, निकंबूर के कौलाई, कोझीकोड के वंदूर और एडवन्ना और मलप्पुरम जिलों में जनसभाओं में हिस्सा लिया था।

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जो उनका पहला चुनावी मुकाबला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड